पांच लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

पांच लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published on: 
पांच लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार फोटो - आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस धनंजय, सन्मार्ग संवाददाता जामुड़िया : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामुड़िया थाना पुलिस ने रविवार रात बैजंतीपुर गांव से एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेख अफ्तार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शेख अफ्तार बीरभूम जिले के सादाईपुर गांव का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर जामुड़िया थाना पुलिस ने बैजंतीपुर गांव में अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे शेख अफ्तार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर को लेकर यह जांच की जा रही है कि आरोपी इसे कहां से लेकर आया था और कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस मामले में मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in