चालक दल की कमी होने से इंडिगो की 70 से अधिक उड़ानें रद्द

परिचालन प्रावधानों समेत विभिन्न कारणों से कई उड़ानों में देरी हुई है जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा है।
इंडिगो एयरलाइंस
इंडिगो एयरलाइंस
Published on: 

मुंबईः चालक दल की कमी के कारण बुधवार को घरेलू एयरलाइन इंडिगो की 70 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु और मुंबई सहित विभिन्न हवाईअड्डों पर चालक दल की पर्याप्त उपलब्धता न होने से इंडिगो की कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई।

इंडिगो ने भी कहा कि उसकी कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है जबकि कुछ विलंबित हुई हैं।

इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान में कहा, "पिछले कुछ दिनों में प्रौद्योगिकी से जुड़ी समस्याओं, हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ और परिचालन प्रावधानों समेत विभिन्न कारणों से कई उड़ानों में देरी हुई है जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा है।"

इंडिको के पास पायलटों की भारी कमी

एक सूत्र ने से कहा, "उड़ान ड्यूटी की समय सीमा (एफडीटीएल) मानदंडों का दूसरा चरण लागू होने के बाद से इंडिगो को चालक दल की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण हवाईअड्डों पर उड़ाने रद्द करनी पड़ी और कुछ उड़ानों में काफी देरी हो रही है।"

सूत्र ने कहा कि बुधवार को स्थिति अधिक खराब हो गई और बड़ी संख्या में उड़ानों को रद्द करना पड़ा या उनके संचालन में विलंब हुआ। यह एयरलाइन फिलहाल करीब 2,100 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News