शिशुसाथी से 63,000 से अधिक नवजात का हुआ इलाज

दिल की गंभीर समस्या से लेकर कटे होंठ तक का इलाज हुआ संभव
शिशुसाथी से 63,000 से अधिक नवजात का हुआ इलाज
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कई नवजात शिशु जन्मजात बीमारियों से ग्रस्त हाेते हैं। किसी को दिल की गंभीर समस्या तो किसी के कटे होंठ ताे कुछ और समस्याएं होती हैं। राज्य में ऐसे नवजात के इलाज के लिए ममता बनर्जी की सरकार की सामाजिक योजना 'शिशुसाथी' है। इस योजना के तहत बच्चों को मुफ्त इलाज मिलता है। अब उस सूची में बच्चों के कुछ असाध्य हृदय रोग भी जुड़ गये हैं। अब से इन बीमारियों का इलाज 'शिशुसाथी' योजना के तहत सरकारी खर्चे पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया।

सीएम ने यह कहा :

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अपने बच्चों की सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। 2013 में शुरू की गई एक प्रमुख पहल, शिशु साथी योजना के तहत 63,000 से अधिक बच्चों को जन्मजात हृदय रोग, कटे होंठ/तालु, क्लबफुट और न्यूरल ट्यूब दोष का निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया है। इस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे !

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News