मणिपुर में बच्चों की हत्या पर भड़का गुस्सा, घाटी में फिर हिंसक प्रदर्शन

इंफाल ईस्ट में कर्फ्यू तोड़ सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
मणिपुर में बच्चों की हत्या पर भड़का गुस्सा, घाटी में फिर हिंसक प्रदर्शन
Published on: 

Manipur के घाटी इलाकों में दो बच्चों की हत्या के बाद शुक्रवार रात फिर हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे। Imphal East के खुरई लामलॉन्ग बाजार में बड़ी संख्या में लोगों ने कर्फ्यू तोड़कर प्रदर्शन किया।

स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाबलों ने आंसू गैस और मॉक बम का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। झड़प में कई लोग घायल हुए, जिन्हें Jawaharlal Nehru Institute of Medical Sciences में भर्ती कराया गया।

यह विरोध Bishnupur जिले के ट्रोंग्लाओबी गांव में हुए बम हमले के बाद भड़का, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच अब National Investigation Agency को सौंपी गई है।

घटना के बाद घाटी में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर सड़क जाम, स्कूल बंद और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News