अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों में घुसा

आंदुल रोड पर यातायात प्रभावित, तड़के हुआ दर्दनाक हादसा, तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Out of Control Trailer Crashes into Shops on Andul Road Howrah
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के आंदुल रोड स्थित मौड़ीग्राम पाकुरतला इलाके में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बनी तीन दुकानों को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि हादसा तड़के हुआ, जिससे दुकानें बंद थीं और आसपास कोई मौजूद नहीं था। इस कारण एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस ने ट्रेलर को हटाया, चालक की तलाश जारी

दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आंदुल रोड पर गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को ज़ब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ घटना की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in