'हमारी प्राथमिकता बॉर्डर को...' BSF का ममता बनर्जी को जवाब

वक्फ संशोधन कानून को लेकर रूक नहीं रही हिंसा
'हमारी प्राथमिकता बॉर्डर को...' BSF का ममता बनर्जी को जवाब
Published on

कोलकाता - पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा के बाद इलाके में अब भी तनाव बना हुआ है। हालात को काबू में रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों की कई टुकड़ियां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चौकसी बरत रही हैं। इस बीच, राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ओर से बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बीएसएफ पर सवाल उठाए जा रहे थे। अब बीएसएफ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जवाब देते हुए बांग्लादेश सीमा पर अब तक की कार्रवाई की जानकारी साझा की है।

BSF ने क्या कहा?

ममता बनर्जी के बयान को लेकर BSF ने कहा है कि हमारी प्राथमिकता बॉर्डर को गार्ड करने की है और हम लगातार लोगों को घुसपैठ से रोकते हैं। इसके अलावा जो गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश जाना चाहते हैं उनको भी हम रोक कर पुलिस को गिरफ़्तार करने के लिए दिशा-निर्देश देते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि अगर कुछ तस्करी भी हो रही है तो उसको भी हम रोकते हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in