ताकतवर देशों को ‘न’ कहने की हमारी शक्ति ही हमारे लिए परमाणु बमः ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिका के साथ हुईं वार्ताओं के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए रविवार को कहा कि ताकतवर देशों के आगे नहीं झुकने से ईरान को ताकत मिलती है।
ताकतवर देशों को ‘न’ कहने की हमारी शक्ति ही हमारे लिए परमाणु बमः ईरानी विदेश मंत्री
Published on

दुबईः ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ हुईं वार्ताओं के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए रविवार को कहा कि ताकतवर देशों के आगे नहीं झुकने से ईरान को ताकत मिलती है। तेहरान में एक सम्मेलन में राजनयिकों से बातचीत के बाद अरागची ने संकेत दिए कि ईरान यूरेनियम संवर्धन करने पर कायम रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए ईरान का यूरेनियम संवर्धन विवाद की जड़ है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ओमान में अमेरिकी अधिकारियों से हुई बातचीत की एक ओर तो सराहना की, दूसरी ओर अरागची के बयान से लगता है इन वार्ताओं में चुनौतियां बाकी हैं। ईरान पर समझौता करने के लिए दबाव बनाने के मकसद से अमेरिका पहले ही विमानवाहक यूएसएस अब्राहम लिंकन, जहाजों और लड़ाकू विमानों को पश्चिम एशिया भेज चुका है।

अरागची ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि ईरान की ताकत का राज दूसरों की ओर से परेशान किए जाने, प्रभुत्व कायम करने और दबाव बनाने के खिलाफ खड़े होने की इसकी क्षमता में छिपा है। उन्हें डर है कि हमारे पास परमाणु बम है जबकि हम परमाणु बम नहीं बना रहे। ताकतवर देशों को ‘न’ कहने की हमारी शक्ति ही हमारे लिए परमाणु बम है।”

ताकतवर देशों को ‘न’ कहने की हमारी शक्ति ही हमारे लिए परमाणु बमः ईरानी विदेश मंत्री
अमेरिकी दावा सच, रूसी तेल की खरीद में भारत कर रहा तेजी से कटौती

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in