अपनी इंडस्ट्री बंट चुकी है : संजय दत्त

संजय दत्त ने दिया बड़ा बयान
अपनी इंडस्ट्री बंट चुकी है : संजय दत्त
Published on: 

मुंबई : दु:ख होता है कि अपनी इंडस्ट्री बंट चुकी है, जो कभी देखा नहीं था। हम लोग एक परिवार थे और हमेशा रहेंगे। ये बातें अपकमिंग फिल्म द भूतनी के प्रमोशनल इवेंट के दौरान संजय दत्त ने कही। आगे संजय दत्त ने कहा कि थोड़ा भटक गए हैं। मैं ये कहना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री के लिए हर फिल्म महत्वपूर्ण होती है। हर पिक्चर को वो मौका देना चाहिए, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर, प्रमोटर सबको हर किसी के लिए बराबर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भूतनी को इतना जोर नहीं दिया जा रहा है, लेकिन मुझे पता है कि फिल्म बहुत आगे निकलेगी। मैं विनती करता हूं कि फिल्म इंडस्ट्री एक साथ खड़ी हो और एक दूसरे की मदद करे। जिससे फिल्म इंडस्ट्री तरक्की कर सके। मैं सिर्फ अपनी बात नहीं कर रहा हूं। पूरी अपनी कम्युनिटी की बात कर रहा हूं, पूरी इंडस्ट्री की बात कर रहा हूं, आई लव माय इंडस्ट्री।

बताते चलें कि मंगलवार को मुंबई में फिल्म द भूतनी का प्रमोशनल इवेंट रखा गया था। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इवेंट में संजय दत्त ने ओपन जीप से शानदार इंट्री ली।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in