इस गलती के लिए Orry जा सकते हैं जेल, जाने क्या है पूरा मामला

ओरी और सात साथियों पर वैष्णो देवी के पास शराब पीने का आरोप
इस गलती के लिए Orry जा सकते हैं जेल, जाने क्या है पूरा मामला
Published on: 

नई ‌दिल्ली - सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें ओरी के नाम से जाना जाता है, मुश्किल में फंस गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ओरी और उनके सात साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।सूत्रों के मुताबिक, यह मामला वैष्णो देवी के पास कटरा के एक होटल में शराब पीने से जुड़ा है। दरअसल कटरा के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब पीने के आरोप में पुलिस ने ओरी समेत आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

8 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई FIR

सूत्रों के अनुसार, ओरी अपने सात दोस्तों के साथ कटरा गए थे और वहां एक होटल में ठहरे थे। उनके साथ एक रूसी नागरिक, अनास्तासिला अर्जामास्किना, भी मौजूद थीं।कटरा पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर एफआईआर (संख्या 72/25) दर्ज की गई है। इस एफआईआर में ओरी के अलावा दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्किना को मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में किया शराब का सेवन

ओरी और उनके साथियों पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने और कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। कटरा के कॉटेज सूट क्षेत्र में, जहां ओरी और उनके ग्रुप ने कथित तौर पर शराब पी थी, वहां मांसाहारी भोजन और शराब के खिलाफ सख्त प्रतिबंध हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्थान हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक, वैष्णो देवी मंदिर के करीब स्थित है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News