केवाईसी व जनसुरक्षा योजनाओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सैचुरेशन कैम्प का आयोजन

केवाईसी व जनसुरक्षा योजनाओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सैचुरेशन कैम्प का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : भारत सरकर के निर्देश पर सभी बैंकों द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर तक केवाईसी एवं जनसुरक्षा योजनाओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सैचुरेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल में 3345 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरों पर जन सुरक्षा, री-केवाईसी, नॉमिनेशन और निष्क्रिय संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय निदेशक सुधांशु प्रसाद की उपस्थिति में धनियाखाली, हरिपाल और सिंगुर में शिविर का आयोजन हुआ। यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अश्वनी कुमार, जोनल हेड हुगली निवेदिता, पीएनबी के जीएम बलवीर सिंह के अलावा एसबीआई और अन्य बैंकों के अधिकारी मौजूद थे। लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) अमित कुमार ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को वित्तीय सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं के बारे में जागरूक करना और री - केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने में मदद करना था। यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अश्वनी कुमार ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए बताया कि पीएमजेडीवाई खाता खोलने वाले खाताधारक को 10000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा तुरंत प्रदान की जाती है। इस मेगा शिविर में पीएमजेडीवाई योजना के अंतर्गत नए बचत खाते खोले गए और पीएमजेजेबीवाई तथा पीएमएसबीवाई योजनाओं में एनरोलमेंट किए गए। इसके अलावा पुनः केवाईसी, नामांकन सुविधा और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बारे में भी ग्राहकों को जागरूक किया गया। इस शिविर में यह भी बताया गया कि आजकल ग्राहक यूपीआई का प्रयोग करते समय सतर्क रहें और किसी के साथ ओटीपी शेयर ना करें और साइबर फ्रॉड से बचें।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in