

सन्मार्ग संवाददाता
काेलकाता : 'महाराणा प्रताप जयंती पर छाया देश प्रेम का जज़्बा, राणा प्रताप इस भरत भूमि के, मुक्ति मंत्र का गायक है। राणा प्रताप आजादी का, अपराजित काल विधायक है।' शेक्सपीयर सरणी स्थित महाराणा प्रताप उद्यान में जब वंदे मातरम्, भारत माता की जय और महाराणा प्रताप की जय के नारे गूंजे तो पूरा उद्यान परिसर देश भक्ति के ज्वार में जैसे बह गया। मौका था महाराणा प्रताप की 487 वीं जयंती का। राजस्थान परिषद द्वारा महानगर में स्थापित की गई महाराणा प्रताप की दोनों मूर्तियों पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान परिषद एवम् अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के सयुंक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। महाराणा प्रताप उद्यान स्थित प्रतिमा पर परिषद अध्यक्ष मोहन लाल पारीक, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाजसेवी सावर धनानिया एवं उद्यान का रखरखाव करने वाले धनसेरी फाउंडेशन के चन्द्रकांत धानुका ने स्वाधीनता के अमर सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजस्थान परिषद से जुड़ी श्री डीडवाना नागरिक सभा, नागौर नागरिक संघ, सुजानगढ़ नागरिक परिषद, झुंझुनू प्रगति संघ, चूरू नागरिक परिषद, रतनगढ़ नागरिक परिषद, अजमेर एसोसिएशन, लाडनू नागरिक परिषद, छापर नागरिक परिषद, मंडावा नागरिक परिषद प्रभृति अनेक परिषदों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपाध्यक्ष भागीरथ चांडक ने अपने विचार रखे। राजस्थानी साहित्यकार एवं कवि बंशीधर शर्मा तथा शशि लाहोटी ने काव्य पाठ किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के संरक्षक जे पी सिंह ने कहा कि प्रताप के जीवन से सीख लेते हुए हमे भी देश और धर्म के लिए बलिदान करना पड़े तो तैयार रहना चाहिए। संचालन राजस्थान परिषद के महामंत्री अरुण प्रकाश मल्लावत ने किया। भागीरथ सारस्वत, सुरेश बेंगानी, राजेश नागोरी, अनिल मलावत आदि सक्रिय रहे। कार्यक्रम में रामा किशन कासट, विजय बियानी, श्याम सुन्दर काबरा, रमेश चंद जैन, प्रमोद शर्मा, रूढ़मल गोयल, बिनोद शर्मा, राजेन्द्र सेठिया, शिव भगवान लढा, श्रीप्रकाश सोमानी, शशि लाहोटी, जयश्री मोहता, घनश्याम सुगला , प्रेमचंद घीया, बेनीगोपाल मूंदड़ा, सत्यनारायण तिवाड़ी, प्रदीप सुंठवाल, प्रकाश पारख, प्रवीण बोथरा, कैलाश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सारदा सिंह, विजय कुमार सिंह, एडवोकेट अशोक सिंह, दिनेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, आनंद मोहन सिंह, प्रकाश सिंह, रणविजय सिंह, किशोर प्रजापति, गोविंद जेथलिया, मोहन सिंह, बृजेंद्र पटेल, अशोक गुप्ता, दुर्गेश त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, हरभजन सिंह प्रभृति महानगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।