बंगाल में ऑरेंज अलर्ट : तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

नॉर्थ बंगाल के ऊपरी जिलों में आंधी-तूफान का खतरा
बंगाल में ऑरेंज अलर्ट : तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में बसंत के मौसम के बीच बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हुई थी, लेकिन यह अभी खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों तक पश्चिमी बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया, नदिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

पश्चिमी और उत्तरी जिलों में मौसम अस्थिर

आज शाम पश्चिमी बर्दवान और बांकुड़ा में हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। पुरुलिया में गरज वाले बादल सक्रिय हो गए हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा, नॉर्थ बंगाल के ऊपरी पांच जिलों में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान की संभावना है। इसका कारण बिहार और झारखंड से बना लो प्रेशर ट्रफ और बंगाल की खाड़ी से आ रही भारी पानी की भाप है।

तेज हवाओं और बारिश से रहें सतर्क

मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 मार्च से आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और मौसम सामान्य होगा। फिलहाल, लोगों को बिजली गिरने, पेड़ गिरने और जलभराव जैसी संभावित घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in