तृणमूल के शहीद दिवस को विफल करने की कोशिश कर रहा है विपक्षी दल : ममता

CM-mamata_banerjee
Published on

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के 21 जुलाई के शहीद दिवस को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि किसी विपक्षी दल का नाम नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने रविवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चे पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया और कहा कि उसके 34 साल के शासनकाल में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ममता बनर्जी ने कहा कि 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने के माकपा के प्रयास का विरोध करने के लिए तृणमूल के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद करती है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी हर साल शहीद दिवस रैली का आयोजन 1993 में कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी की याद में करती है, जिस समय वह कांग्रेस की युवा शाखा की नेता थीं। इस रैली में शामिल होने के लिए लाखों लोग कोलकाता पहुंचते हैं।

दक्षिणी हिस्से के कई ज़िले बाढ़ की चपेट में

किसी केंद्रीय एजेंसी का नाम लिए बिना सीएम ने कहा कि एक लाख क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़ा गया है जिससे पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से के कई ज़िले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार युद्धस्तर पर हालात से निपट रही है ।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in