जादवपुर के CGCRI में इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री का अवसर

आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल
जादवपुर के CGCRI में इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री का अवसर
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केंद्र सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अंतर्गत आने वाले Central Glass and Ceramic Research Institute (CGCRI), जादवपुर ने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को M.Tech के साथ-साथ Ph.D. करने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गयी है।

CGCRI में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री प्रोग्राम

संस्थान द्वारा शुरू किया गया इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (M.Tech + Ph.D.) कार्यक्रम कुल पांच वर्षों का होगा। इसमें चयनित छात्र पहले M.Tech पूरा करेंगे और उसके तुरंत बाद Ph.D. में प्रवेश प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के रूप में शोध कार्य करने का अवसर दिया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम के लिए केवल पांच छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को पहले दो वर्षों तक प्रति माह 37,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा। इसके बाद अगले तीन वर्षों में यह राशि बढ़ाकर 42,000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त छात्रों को आवासीय व्यय के लिए अलग से भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। आवेदक की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों के पास B.E. या B.Tech की डिग्री सिरेमिक इंजीनियरिंग, ग्लास इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, मटेरियल्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, नैनोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स या बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों में होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in