ईरान में सत्ता परिवर्तन की खुली अपील: नेतन्याहू ने जनता से सड़कों पर उतरने को कहा

ख़ामेनेई की हत्या के बाद इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रेडियो संदेश के जरिए सीधे ईरानी जनता को संबोधित किया। उन्होंने फ़ारसी भाषा में लोगों से सड़कों पर उतरने और मौजूदा शासन को उखाड़ फेंकने की अपील की।
ईरान में सत्ता परिवर्तन की खुली अपील: नेतन्याहू ने जनता से सड़कों पर उतरने को कहा
Published on

इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले जारी हैं। इन हमलों के बीच इज़राइल अब इसे अपनी लंबे समय से चली आ रही नीति का अंतिम चरण मान रहा है, जिसका उद्देश्य ईरान में भीतर से सत्ता परिवर्तन लाना है। शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई की हत्या के बाद इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रेडियो संदेश के जरिए सीधे ईरानी जनता को संबोधित किया। उन्होंने फ़ारसी भाषा में लोगों से सड़कों पर उतरने और मौजूदा शासन को उखाड़ फेंकने की अपील की।

नेतन्याहू ने कहा, “सड़कों पर आइए, लाखों की संख्या में बाहर निकलिए, और डर के उस शासन को खत्म कीजिए जिसने आपकी ज़िंदगी को कड़वा बना दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “आपकी पीड़ा और बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे। जिस मदद की आप प्रतीक्षा कर रहे थे, वह अब आ चुकी है।” उनका संकेत अमेरिका-इज़राइल के हवाई हमलों की ओर था, जिनमें अब तक ईरान में 555 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में देश के दक्षिण में स्थित एक बालिका विद्यालय की 180 छात्राएं भी शामिल हैं।

इस बीच लंदन स्थित किंग्स कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर स्टडीज़ के वरिष्ठ अध्यापक अहरोन ब्रेगमैन ने कहा कि इज़राइल की मंशा साफ तौर पर ईरान में सत्ता परिवर्तन की है, भले ही अधिकारी इसे खुलकर न कह रहे हों।

उन्होंने बताया कि वह इन दिनों तेल अवीव में फंसे हुए हैं और स्थानीय शरणस्थल में कई इज़राइली नागरिकों के साथ समय बिता रहे हैं। उनके अनुसार, “मैं यह देखकर हैरान हूं कि यहां मौजूद अधिकतर उदारवादी इज़राइली इस युद्ध का जोरदार समर्थन कर रहे हैं। वे और उनके नेता मानते हैं कि अगर ईरान की मौजूदा सरकार गिरा दी जाए तो मध्य पूर्व पूरी तरह बेहतर दिशा में बदल जाएगा, जबकि यह सोच अव्यावहारिक है।”

हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या नेतन्याहू और उनके सहयोगी वास्तव में ईरान में सुचारु और स्थिर सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए गंभीर हैं, या फिर उनका उद्देश्य केवल मौजूदा शासन को हटाना भर है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in