अपशब्द बोलने से पहले पांच बार सोचना होगा : सीएम

अपशब्द बोलने से पहले पांच बार सोचना होगा : सीएम
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने देश विरोधी नारा लगाने वालों पर जमकर कड़ा जवाब दिया। सीएम ने कहा कि आध्यात्मिक जागरण वाले पश्चिम बंगाल में अपशब्द बोलने या लिखने से पहले पांच बार सोचना होगा। गेरुआ का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। “कश्मीर मांगे आजादी” “रेड सैल्यूट” जैसे नारे को कैसे साफ (मिटाना) किया जाता है, यह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को पता है। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवा रंग का अपमान करते हैं, उन्हें धार्मिक कार्यक्रमों के जरिये “सबक सिखाया” जाना चाहिए। सीएम ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता में जादवपुर विश्वविद्यालय के पास विशाल ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ का नेतृत्व किया।

यहां भगवा रंग हमेशा कायम रहेगा...

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि “मैं गीता और हनुमान चालीसा के पाठ के जरिये उन्हें सबक सिखाने के लिए फिर आऊंगा। यह स्वामी विवेकानंद की भूमि है और यहां भगवा रंग हमेशा कायम रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि यह यात्रा जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में हाल में जारी राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई की पृष्ठभूमि में निकाली गई थी। हाल के दिनों में दोनों पक्षों में झड़पें हुई हैं और उनके बीच एक-दूसरे के खिलाफ भित्तिचित्र बनाने की होड़ और नारेबाजी भी तेज हो गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in