जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, दो पाक आतंकवादी ढेर

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दोनों आतंकी मार गिराये गये। ये दोनों पाकिस्तान नागरिक बताये गये हैं।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

जम्मूः जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ में चतरू क्षेत्र के पासेरकुट में सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया तथा दो एके-47 राइफलों सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस, खुफिया विभाग और अपने स्वयं के खुफिया स्रोतों से प्राप्त विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर, किश्तवाड़ क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें ढेर करने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

इसने कहा, ‘‘सीआईएफ (काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स) डेल्टा, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे दुर्गम इलाके में आतंकवादियों के साथ फिर से मुठभेड़ शुरू हुई।’’ सेना ने बताया कि जवानों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इसने कहा, ‘‘तलाश अभी जारी है- जो लोग शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उन्हें कहीं कोई शरण नहीं मिलेगी।’’

प्रारंभिक जानकारी के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक हैं और प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में एक मिट्टी के घर के भीतर छिपे आतंकवादियों ने पास आ रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।

फाइल फोटो
मुश्किल में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी

पिछले महीने चतरू वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगभग छह मुठभेड़ हुईं, जिनमें एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया। रविवार को दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही, इस साल जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कुल छह आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले, उधमपुर में दो और कठुआ जिले में एक आतंकवादी मारा गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in