डंपर व पिकअप वैन की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

One killed, 3 injured in collision between dumper and pickup van
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नदिया : धुबुलिया थाना अंतर्गत बहादुरपुर इलाके में शनिवार को तड़के 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हृदयविदारक दुर्घटना घटी। सड़क किनारे खड़ी एक केले से लदी पिकअप वैन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान रतन मंडल (45) के रूप में हुई है, जो पलाशीपाड़ा थाना क्षेत्र के ईश्वरचंद्रपुर का निवासी था।

एनएच-12 पर कृष्णानगर में घटी घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को तड़के एक पिकअप वैन पलाशीपाड़ा से भारी मात्रा में केले लादकर हुगली जिले के बैंडेल की ओर जा रही थी। बहादुरपुर के पास अचानक वैन में कुछ यांत्रिक खराबी आ गयी, जिसके कारण चालक ने गाड़ी को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ा कर दिया। ड्राइवर रतन मंडल अपने साथियों बाबन मंडल, विधान मंडल और माणिक मंडल के साथ मिलकर गाड़ी को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने खड़े वाहन को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गये और वहां मौजूद चारों लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाया और उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने चालक रतन मंडल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in