ईरान युद्ध में भारत-चीन के एक-एक नागरिक की गई जान

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में अभी तक इन देशों के सैनिकों और आम नागरिकों की ही मौत हुई थी, लेकिन अब इस युद्ध की भेंट भारतीय और चीनी नागरिक भी चढ़े हैं।
तेहरान में हमले के बाद उठता धुएं का गुब्बार।
तेहरान में हमले के बाद उठता धुएं का गुब्बार।
Published on

दुबई/बीजिंगः ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में अभी तक इन देशों के सैनिकों और आम नागरिकों की ही मौत हुई थी, लेकिन अब इस युद्ध की भेंट भारतीय और चीनी नागरिक भी चढ़े हैं। भारत और चीन के एक नागरिक की मौत इस युद्ध में विभिन्न कारणों से हुई है।

ओमान ने सोमवार को कहा कि ओमान की खाड़ी में एक ड्रोन ने मार्शल द्वीपसमूह के ध्वज वाले एक तेल टैंकर पर हमला किया, जिसमें जहाज पर सवार एक नाविक की मौत हो गई। सरकार संचालित ‘ओमान न्यूज एजेंसी’ ने सल्तनत की राजधानी मस्कट के तट से दूर ओमान की खाड़ी में हुए इस हमले की खबर दी। इसने पोत की पहचान ‘एमकेडी वीवाईओएम’ के रूप में बताई। एजेंसी ने कहा कि मारा गया नाविक भारत से था।

ईरान फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आने वाले जहाजों को लगातार धमकी दे रहा है और माना जाता है कि उसने कई हमले किए हैं। ये हमले इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के चलते पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दौरान हुए हैं।

ईरान में चीनी नागरिक की मौत

चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में चीन के एक नागरिक की मौत हो गयी है। इसके साथ ही उसने जोर दिया कि वह युद्धग्रस्त देश से सुरक्षित निकलने में लोगों की सहायता कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक 'प्रेस ब्रीफिंग' में बताया कि तेहरान में सैन्य संघर्ष में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई।

तेहरान में हमले के बाद उठता धुएं का गुब्बार।
बातचीत से बनेगा विश्वास, मोदी का दुनिया को संदेश

प्रवक्ता ने कहा, "हम जान गंवाने वाले नागरिक के लिए शोक और शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।" उन्होंने कहा कि ईरान में तनावपूर्ण स्थिति शुरू होने के बाद से विदेश मंत्रालय और ईरान में चीनी दूतावास व वाणिज्य दूतावासों ने कई बार अपने नागरिकों से जल्द से जल्द वापस लौटने का आह्वान किया है और उनकी सहायता की है। उन्होंने कहा कि अब तक चीन के 3,000 से अधिक नागरिकों को ईरान से बाहर निकाला जा चुका है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in