शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के साथ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने हेमंत दास की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।