महापर्व चैती छठ पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

महापर्व चैती छठ पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Published on

हुगली : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के पहले अर्घ्य के अवसर पर हुगली जिले के रिसड़ा, श्रीरामपुर, चांपदानी, बांसबेड़िया समेत अन्य गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस मौके पर रिसड़ा में नगरपालिका चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ,चांपदानी नगरपालिका चेयरमैन सुरेश मिश्रा और बांसबेड़िया नगरपालिका चेयरमैन आदित्य नियोगी, वाइस चेयरपर्सन शिल्पी चटर्जी ने गंगा घाटों का जायजा लिया। इस दौरान छठ व्रतियों ने अपने पुत्रों की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना के साथ गंगा में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। महिलाओं और पुरुषों ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से इस पवित्र अनुष्ठान को संपन्न किया। इसे लेकर नगरपालिका और जिला प्रशासन ने सड़क से लेकर गंगा घाटों तक सुविधा उपलब्ध कराई थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in