सावन के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पवित्र सावन मास के पहले सोमवार को राज्यभर के शिवालयों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। "हर-हर महादेव और बोल बम" के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जो शाम तक कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध मंदिरों भू कैलाश, भूतनाथ मंदिर और मोटा महादेव व अन्य मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके अलावा भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और गंगाजल अर्पित कर भोलेनाथ की आराधना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के पहले सोमवार को लेकर शिव भक्तों में गजब का उत्साह देखा गया। कई जगहों पर कांवड़ियों ने मीलों पैदल चलकर मंदिरों में जल चढ़ाया। वहीं सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटियों की ओर से चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in