तालाब पाटने की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे चुंचुड़ा के विधायक

चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार घटनास्थल पर पहुंच कर तालाब पाटने की घटना को लेकर बातचीत करते हुए
चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार घटनास्थल पर पहुंच कर तालाब पाटने की घटना को लेकर बातचीत करते हुए
Published on

हुगली : हुगली -चुंचुड़ा नगर पालिका के 14 नंबर वार्ड, काठगोला में तालाब पाटने की सूचना पाकर स्थानीय विधायक असित मजुमदार घटना स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि हुगली - चुंचुड़ा तृणमूल शहर अध्यक्ष संजीव मित्रा के रिश्तेदार तालाब पाटने का कार्य कर रहे हैं। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि तृणमूल का कोई भी हो, तालाब भरने पर उचित कार्रवाई होगी। स्थानीय पार्षद चंद्रिमा दे सरकार ने पालिका पार्षद सौमित्र घोष को तालाब किनारे मलबा फेंके जाने की जानकारी दी, तब मामला सामने आया। तालाब संजीव मित्रा की बहन का है, जबकि उनकी पत्नी सुदीपा मित्रा पालिका की वित्त पार्षद हैं। संजीव मित्रा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केवल झाड़ियां साफ कराई गईं, तालाब नहीं भरा गया। चेतावनी पर संजीव ने तंज कसते हुए कहा, दिन में शूटिंग और रात में सेटिंग, शहर में तृणमूल की सरपरस्ती में ही तालाब भरे जा रहे हैं।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in