तेल टैंकर पर हमला, चार नाविक घायल, 15 भारतीय कार्यरत

ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच ओमान ने रविवार को कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिससे जहाज पर सवार चार नाविक घायल हो गए। इस जहाज में 15 भारतीय भी कार्यरत हैं।
तेल टैंकर पर हमला, चार नाविक घायल, 15 भारतीय कार्यरत
Published on

दुबईः ओमान ने रविवार को कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिससे जहाज पर सवार चार नाविक घायल हो गए। इस जहाज में 15 भारतीय भी कार्यरत हैं।

इस संबंध में ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि हमला पलाऊ के ध्वज वाले ‘स्कायलाइट’ नामक जहाज पर हुआ। इसने बताया कि जहाज के चालक दल में भारतीय और ईरानी नागरिक शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह साफ नहीं हो पाया है कि जहाज पर किसने हमला किया। हालांकि, यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद से ईरान रेडियो संदेशों के जरिए जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को धमकियां दे रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in