Kamala Harris की किताब '107 Days' से हुआ बड़ा खुलासा, ट्रंप से हार के बाद जानें क्या बोलीं कमला हैरिस

kamala_harris
Published on

नई दिल्ली: अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपनी नई किताब में बताया कि जब उन्हें 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हारने की खबर मिली तो उन्हें इस पर यकीन नहीं हुआ।

किताब में बताया गया है कि हार की खबर मिलने के बाद हैरिस की एक सहयोगी ने कपकेक पर लिखे वाक्यांश ‘मैडम प्रेसिडेंट’ को हटाया और उन्हें वहां निराश कर्मचारियों में बांट दिया। खबर सुनकर हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’ अगले दिन भी वह सदमे में रहीं और इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं।

हैरिस की नई किताब का खुलासा

हैरिस ने अपनी किताब ‘107 डेज़’ में ये वाक्या बताए हैं जिसका मंगलवार को विमोचन होगा। किताब का शीर्षक राष्ट्रपति चुनाव के लिए चलाए गए उनके अभियान की ओर इशारा करता है। इसमें उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार किया है, अपनी नाराजगियां उजागर की हैं और कई अजीब क्षणों का जिक्र किया है।

थक गए थे बाइडन

हैरिस लिखती हैं कि 81 वर्ष की उम्र में बाइडन थक गए थे और चुनाव संबंधी बहस के दौरान उनकी यह स्थिति साफ झलक रही थी। फिर भी उनकी टीम ‘जो बाइडन जीतो’ जैसे नारे देती रही। हैरिस ने माना कि कभी-कभी उनके और बाइडन के रिश्तों में खटास भी आयी।

अपनी गलतियों को किताब में माना

किताब में हैरिस अपनी कुछ गलतियों को स्वीकार करती हैं, खासकर ‘द व्यू’ टॉक शो में अपनी एक खराब उपस्थिति को लेकर। जब एक प्रस्तोता ने पूछा कि पिछले चार साल में उन्होंने बाइडन से अलग क्या किया, तो हैरिस ने बस इतना कहा, ‘एक भी बात दिमाग में नहीं आ रही है। हैरिस लिखती हैं कि मुझे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि मैंने ट्रंप के प्रचार अभियान को एक तोहफा कैसे दे दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in