ओडिशा: ट्रक की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

ओडिशा के झारसुगुडा जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।
दुर्घटनाग्रस्त पुलिस का वाहन।
दुर्घटनाग्रस्त पुलिस का वाहन।
Published on

भुवनेश्वरः  ओडिशा के झारसुगुडा जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना झारसुगुडा सदर पुलिस थाना क्षेत्र में ओडिशा आदर्श विद्यालय के पास हुई, जब आठ पुलिसकर्मी झारसुगुडा में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना झारसुगुडा सदर पुलिस थाना क्षेत्र में ओडिशा आदर्श विद्यालय के पास हुई, जब आठ पुलिसकर्मी झारसुगुडा में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था।

झारसुगुडा की अपर पुलिस अधीक्षक मधुसिक्ता मिश्रा ने बताया, ‘‘हादसे में झारसुगुडा जिले के पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का बरगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। एक अन्य घायल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर बताई जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक भी घायल हो गया और उसका इलाज हो रहा है। मिश्रा ने कहा, ‘‘घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’’

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक एक तरफ पलट गया और पुलिस का वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान सशस्त्र पुलिस रिजर्व (एपीआर) के काशीराम भोई, देबदत्त शाह और लिंगराज धरुआ, ड्रिल उप-निरीक्षक निरंजन कुजुर और होम गार्ड भक्तबंधु मिर्धा के रूप में हुई है। इसके अलावा, दुर्घटना में सार्जेंट राजीव भारसागर सहित एपीआर कर्मी दुबराज मिरिगा और आकाश नायक घायल हो गए।

दुर्घटनाग्रस्त पुलिस का वाहन।
भारत को दहलाने की साजिश में 8 गिरफ्तार, बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़ा लिंक

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और घायल पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘झारसुगुडा में हुए एक दुखद सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की असामयिक मृत्यु के बारे में जानकर मैं अत्यंत व्यथित और दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के साथ-साथ मैं ईश्वर से इस हादसे में घायल हुए अन्य लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in