बंगाल में बाघों की संख्या बढ़कर 102 हुई

बंगाल में बाघों की संख्या बढ़कर 102 हुई
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। राज्य के वन मंत्री बीरबाहा हांसदा के अनुसार वर्तमान में बाघों की संख्या बढ़कर 102 हो गयी है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुंदरवन में बाघों की संख्या 101 और बक्सा जंगल में 1 बाघ देखा गया है। बक्सा अभयारण्य में बाघ की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। मंत्री ने कहा कि बाघों की कुल संख्या 102 हो गयी है। विधानसभा में मंत्री ने कहा कि ​जंगल के पशु निश्चिंत रूप से रह सके इसके लिए कई उपाय किये जा रहे हैं।

पेड़ लगाने के बाद करनी होगी निगरानी : वन मंत्री ने कहा कि पहले की तुलना में वन अंचल बढ़ा है और इसमें लगभग 21 % की वृद्धि हुई है। जंगल और ज्यादा बढ़े तथा इसकी रक्षा के लिए कई कदम विभाग द्वारा उठाये जा रहे हैं। परिवेश रक्षा के लिए सभी लोगों को, स्कूल कॉलेज के साथ एनजीओ को भी आगे आना होगा। विधायकों से भी फिर एक बार कहना चाहेंगे कि वे अपने अपने इलाके में पेड़ लगाएं। जितने पौधे चाहिए हम देने के लिए तैयार हैं। पिछले साल का अनुभव अच्छा नहीं रहा। एकाध विधायक को छोड़कर किसी ने भी इसके लिए आगे आने का प्रयास नहीं किया। हमने प्रत्येक विधायक से 1000 पेड़ लगाने की अपील की थी। इसके लिए उन्हें वन विभाग से ही पौधे दिये जाते हैं। इस बार जो पौधा लेना चाहेंगे उन्हें ही मिलेगा। साथ ही यह भी निगरानी की जायेगी कि उसकी रक्षा हो रही है या नहीं। विभाग की तरफ से समय समय पर इसका जायजा लिया जायेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in