राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा सख्त, बोले- यह रामलला के मंदिर पर कलंक

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, 30 जुलाई तक मुख्य निर्माण पूरा होने का लक्ष्य; संग्रहालय और परकोटा परियोजना पर भी बड़ा अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा सख्त, बोले- यह रामलला के मंदिर पर कलंक
Published on

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना को "राम मंदिर पर एक कलंक" बताते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी इस मामले की जानकारी लगातार साझा कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

मंदिर निर्माण की प्रगति पर नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि 30 जुलाई तक राम मंदिर के मुख्य निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद है। हालांकि 24 घंटे जलने वाली अखंड ज्योति की व्यवस्था का काम अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की करीब चार किलोमीटर लंबी परकोटा (बाउंड्री वॉल) का निर्माण 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि परिसर के बाहर बन रहे ऑडिटोरियम का निर्माण नवंबर या दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है।

राम कथा संग्रहालय को लेकर उन्होंने बताया कि 20 गैलरियों की स्टोरीलाइन तैयार हो चुकी है। अब डिजिटल इंस्टॉलेशन, तकनीकी प्रस्तुति और वीडियो कंटेंट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक और आकर्षक अनुभव मिल सके।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in