मथुरापुर में लोकल ट्रेनों में महिला बोगी बढ़ाने की मांग पर अब महिलाओं ने किया प्रदर्शन

सियालदह दक्षिण शाखा में ट्रेन सेवाएं घंटों रहीं बाधित
मथुरापुर में महिलाएं विरोध प्रदर्शन करती हुईं
मथुरापुर में महिलाएं विरोध प्रदर्शन करती हुईं
Published on

डायमंड हार्बर : लोकल ट्रेनों में महिला बोगी की संख्या बढ़ायी जाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सियालदह साउथ शाखा के मथुरापुर स्टेशन पर महिला बाेगी बढ़ाने की मांग को लेकर महिलाओं ने ट्रेन रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 6.00 बजे महिला यात्रियों ने मथुरापुर स्टेशन परिसर में ट्रेन रोक दी। विरोध प्रदर्शन के कारण करीब डेढ़ घंटे तक इस शाखा में ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। महिलाओं द्वारा ट्रेन रोकने की सूचना मिलने पर जीआरपी और मथुरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने दावा किया कि सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर लक्ष्मीकांतपुर से मथुरापुर होते हुए सियालदह पहुंचने वाली ट्रेन में महिला बोगी कम थी, जिससे महिला यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में दिक्कत हुई। उनका दावा है कि महिला बोगी में यात्री ठीक से बैठ नहीं पाते हैं और महिलाओं में आए दिन अशांति होती है। इसीलिए उन्होंने मथुरापुर स्टेशन पर रेल ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आखिरकार डेढ़ घंटे बाद पुलिस के आश्वासन के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन हटा लिया। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले ट्रेन में महिला बोगी की संख्या बढ़ायी गयी थी जिसका पुरुष यात्रियों ने मथुरापुर स्टेशन पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि लोकल ट्रेनों में महिला बोगी बढ़ायी जाने से पुरुष यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी परेशानी होती है क्योंकि महिला बोगी बढ़ने से पुरुष यात्रियों के लिए ट्रेन में बोगियां कम हो जाती हैं। महिलाएं तो जनरल डिब्बों में भी यात्रा कर सकती हैं जबकि महिला बोगी में पुरुषों की यात्रा पर रोक है। इस मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी है। ज्यादातर यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए। अगर ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ायी गयी तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in