राज्यसभा चुनाव को लेकर अब हलचल शुरू

राज्यसभा चुनाव को लेकर अब हलचल शुरू
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र समाप्त हो चुका है। अब राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हलचल है। राज्यसभा की कुल 37 सीटों का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इनमें से बंगाल से पांच राज्यसभा सीटें शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक तृणमूल से सुब्रत बक्सी, साकेत गोखले, ऋतब्रत बंद्योपाध्याय का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चूंकि मौसम नूर ने इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, इसलिए उनकी सीट पहले से ही खाली है। माकपा से विकास रंजन भट्टाचार्य का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीख की घोषणा होते ही विधानसभा अधिकारी काम शुरू कर देंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in