अब खेल के साथ पढ़ाई भी पूरी कर सकेंगे हॉकी खिलाड़ी

एमिटी यूनिवर्सिटी और हॉकी इंडिया के बीच एमओयू
अब खेल के साथ पढ़ाई भी पूरी कर सकेंगे हॉकी खिलाड़ी
Published on

नोएडा : भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को खेल के साथ अपनी शिक्षा पूरी करने का अवसर प्रदान करने के लिए हॉकी इंडिया ने एमिटी यूनिवर्सिटी आनलाइन के साथ सहमति पत्र पर मंगलवार को हस्ताक्षर किये जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

इस पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को फीस में सौ फीसदी तक छूट देने का प्रावधान है। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को खेल मनोविज्ञान में तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स निशुल्क कराया जाएगा। इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि खेलों में कैरियर बनाने के लिए कई खिलाड़ियों, खासकर लड़कियों को पढाई बीच में छोड़नी पड़ती है। इस साझेदारी से उन्हें अपने दोनों सपने पूरे करने का मौका मिलेगा।

कुश्ती और तीरंदाजी जैसे खेलों को भी शामिल करने की भी योजना : एमिटी यूनिवर्सिटी आनलाइन के चेयरमैन अजीत चौहान ने कहा कि यह सिर्फ अध्ययन के लिए नहीं बल्कि मैदान से भीतर और बाहर खिलाड़ियों के सशक्तिकरण के लिए की गई पहल है। भारतीय हॉकी का यह 100वां साल है और हम हॉकी के साथ ही इसे शुरू करना चाहते थे लेकिन बाद में कुश्ती और तीरंदाजी जैसे खेलों को भी शामिल करेंगे। इसके तहत जिला स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के हॉकी इंडिया के खिलाड़ी बीकॉम, बीएससी, एमबीए समेत कई स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने समाजशास्त्र में स्नातक और डिफेंडर ज्योति ने मार्केटिंग में एमबीए में दाखिला लिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in