IACS में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी

विज्ञान के बहुत से विषयों कर सकते हैं पीएचडी
IACS में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी
Published on

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर स्थित इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस (IACS) ने आगामी शरद सेमेस्टर में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें विज्ञान के विभिन्न विषयों में पीएचडी कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यार्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। विज्ञान के क्षेत्र में शोध करने में दिलचस्पी रखने वालों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। संस्थान के कई प्रमुख विभागों में शोध के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें एप्लाइड और इंटरडिसिप्लिनरी साइंसेज, केमिकल साइंसेज, मैटेरियल्स साइंसेज, मैथमेटिकल एवं कम्प्यूटेशनल साइंसेज तथा फिजिकल साइंसेज जैसे विषय शामिल हैं। हालांकि, कुल उपलब्ध सीटों की संख्या के बारे में अभी संस्थान की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी गई है। दाखिला पाने वालों को IACS, CSIR, UGC या INSPIRE के निर्धारित मानदंडों के अनुसार मासिक वजीफा प्रदान किया जाएगा। पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों के अभ्यार्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। अन्य पात्रता शर्तें यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के दिशानिर्देशों के अनुरूप तय की गई हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in