New Delhi
राहुल गांधी को नोटिस

गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के आरोप पर राहुल गांधी को नोटिस

Published on: 

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य से जवाब मांगा, जिसमें 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च के दौरान कांग्रेस नेता पर एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप लगाया गया है।प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची के पीठ ने मामले में राहुल गांधी और अन्य को नोटिस जारी किया। वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कोर्ट को बताया कि इस संबंध में एक लंबित याचिका में नया आवेदन दायर किया गया है। आवेदन में कथित घटना के लिए प्राथमिकी दर्ज करने और मुआवजा देने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। भाटिया के अनुसार, महिला पत्रकार तीन महीने की गर्भवती थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ये आरोप याचिका में लगाए गए हैं।

कप्पन की पासपोर्ट वापसी याचिका पर सुनवाई टली

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन की पासपोर्ट लौटाने संबंधी याचिका पर सुनवाई 2 नवंबर तक टाल दी। उत्तर प्रदेश की स्थायी वकील रुचिरा गोयल ने कहा कि उन्हें आवेदन मंगलवार सुबह मिला है और इस पर निर्देश लेने की जरूरत है। कप्पन को हाथरस मामले में कथित साजिश के आरोप में 6 अक्टूबर, 2020 को गिरफ्तार किया गया था। सितंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए पासपोर्ट जांच एजेंसी के पास जमा करने सहित कई शर्तें लगाई थीं। अब उन्होंने जमा पासपोर्ट वापस करने का अनुरोध किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in