बागी गुट का हिस्सा नहीं : प्रतिमा मंडल

 बागी गुट का हिस्सा नहीं : प्रतिमा मंडल
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद प्रतिमा मंडल ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें उन्हें पार्टी से कथित तौर पर दूरी बनाने की कोशिश कर रहे बागी सांसदों के एक समूह से जोड़ा जा रहा था। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेताओं के सिलसिलेवार इस्तीफों से उपजी मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उनका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। उन्होंने दावा किया, ‘‘आप जिन 19-20 सांसदों की बात कर रहे हैं और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेजे गए जिस कथित पत्र के बारे में बात कर रहे हैं, मुझे उसकी कोई जानकारी नहीं है। मुझे इसके बारे में मीडिया के माध्यम से ही पता चल रहा है। अगर 19 या 20 लोगों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं, तो मेरा हस्ताक्षर उनमें नहीं है।’’ लोकसभा सांसद ने कहा कि जो झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, वे न तो मुझे चुनाव में चुनने वाली जनता के लिए अच्छी हैं और न ही मेरे लिए। मैं दिल्ली भी नहीं गई हूं।’’ हालांकि, मंडल ने हाल ही में पार्टी में जारी इस्तीफों को लेकर पार्टी के भीतर चिंताओं को स्वीकार किया और कहा कि उन्होंने और इस्तीफों को रोकने और संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए कोलकाता में पार्टी सांसदों की एक बैठक बुलाई थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in