नई सरकार में उत्तर बंगाल की मजबूत हिस्सेदारी

मंत्रिमंडल में 4 कैबिनेट समेत 10 बने मंत्री
नई सरकार में उत्तर बंगाल की मजबूत हिस्सेदारी
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता 

कोलकाता : भाजपा सरकार ने नार्थ बंगाल पर भी विशेष फोकस किया है। यहां से बीजेपी सरकार ने 10 को मंत्री बनाया है। इनमें निशीथ प्रमाणिक, शंकर घोष, मनोज ओरांव और दीपक बर्मन चार कैबिनेट मंत्री हैं। मालती रावा रॉय को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से आनंदमय बर्मन, कालचीनी से विशाल लामा, रायगंज से कौशिक चौधरी और करणदिघी से बिराज विश्वास, हबीबपुर से जोयेल मूर्मु को राज्य मंत्री का पद दिया गया।

अनुभवी और युवाओं को मिली जगह

बीजेपी सरकार की पूरी कैबिनेट की बात करें तो अनुभवी के साथ युवाओं को भी जगह मिली है। तापस राय, अर्जुन सिंह, शंकर घोष, निशीथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, अजय पोद्दार सहित कई अनुभवी विधायकों को प्रशासनिक सेवा के लिए बड़ा दायित्व मिला है वहीं युवा चेहरों को भी मौक़ा मिला है। इनमें मौमिता विश्वास मिश्रा, मनोज आरांव, बिराज विश्वास कई शामिल हैं। वहीं कोलकाता से चार मंत्री हैं जिनमें भवानीपुर से स्वयं सीएम शुभेंदु अधिकारी हैं। इसके अलावा रासबिहारी से डॉ. स्वपन दासगुप्ता, नार्थ कोलकाता से मानिकतल्ला से तापस राय और श्यामपुकुर से पूर्णिमा चक्रवर्ती मंत्री बने हैं।

जंगलमहल का आदिवासी नेतृत्व

जुएल मुर्मू और अमिय किस्कू की कैबिनेट में एंट्री बंगाल के आदिवासी जिलों में भाजपा की पकड़ को और संस्थागत बनाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in