उत्तर बंगाल को केंद्र सरकार से मिली बड़ी सौगात

तीस्ता नदी पर छह लेन के पुल के निर्माण के लिए 1,175.59 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तर बंगाल को केंद्र सरकार से मिली बड़ी सौगात
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सेवक में तीस्ता नदी पर छह लेन के पुल के निर्माण के लिए 1,175.59 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि प्रस्तावित पुल अपने एप्रोच रोड सहित 6.91 किलोमीटर लंबा होगा। इसका निर्माण NH-10 पर किया जाएगा, जिसे पहले NH-31 के नाम से जाना जाता था। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित उत्तर बंगाल के विकास की दिशा में यह भारत सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम है। दार्जिलिंग के सेवक में तीस्ता नदी पर 6.91 किलोमीटर लंबे, 6 लेन के पुल के निर्माण के लिए 1,175.59 करोड़ रुपये की मंजूरी देने पर बंगाल की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं। यह पुल NH-10 की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। साथ ही, सिलीगुड़ी कॉरिडोर के महत्व को बढ़ाते हुए उत्तर बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के यात्रियों तथा माल की आवाजाही को अधिक सुगम बनाएगा तथा व्यापार एवं रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इस परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार प्रतिबद्ध है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in