ममता सरकार ने माँ-बहनों को असुरक्षित छोड़ा, जनता देगी जवाब : नीतिन नवीन

Nitin Nabin in Naihati: "Mamata Govt's Exit Confirmed, People No Longer Afraid."
नैहाटी की बड़ो मां मंदिर में पूजा करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, साथ है भाजपा प्रार्थी सौमित्र चटर्जी, बैरकपुर भाजपा संगठन अध्यक्ष तापस घोष व अन्य
Published on

नैहाटी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के तहत नैहाटी में भाजपा ने एक भव्य रोड शो किया। नैहाटी से भाजपा उम्मीदवार सौमित्र चटर्जी के समर्थन में प्रचार करने पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन का दुरुपयोग कर जनता को डराया जा रहा है, लेकिन अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

माँ, माटी, मानुष के नारे पर प्रहार

नीतिन नवीन ने 'माँ, माटी, मानुष' के नारे को लेकर मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री ने राज्य की माँ-बहनों की सुरक्षा की चिंता नहीं की। आज बंगाल की नारी असुरक्षित है। अगर मुख्यमंत्री को लगता है कि महिलाओं का भरोसा खोकर भी वह जीत जाएंगी, तो यह उनका भ्रम है।" उन्होंने आगे कहा कि राज्य में अब डर का माहौल खत्म हो रहा है और जनता वोट की चोट से इस शासन का अंत करेगी।

भक्ति और राष्ट्रवाद का संगम

चुनाव प्रचार की शुरुआत नीतिन नवीन ने प्रसिद्ध बड़ा माँ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद उन्होंने कांठालपाड़ा ब्रिज पार कर महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के पैतृक आवास का दौरा किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भव्य रोड शो और जनसंपर्क

मंदिर और बंकिम भवन के दर्शन के बाद, भाजपा की ओर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह रोड शो नैहाटी काठगोला मोड़ से शुरू होकर साहेब कॉलोनी मोड़ तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान 'जय श्री राम' और परिवर्तन के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in