PM मोदी से नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष Ashok Lahiri की पहली मुलाकात

पद संभालने के अगले ही दिन बैठक, नीति निर्माण को गति देने पर जोर
PM मोदी से नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष Ashok Lahiri की पहली मुलाकात
Published on

नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष Ashok Lahiri ने पद संभालने के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। यह उनकी नई जिम्मेदारी में पहली आधिकारिक बैठक थी, जिसे सरकार के सक्रिय रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

मुलाकात के बाद अशोक लाहिड़ी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की, जबकि पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अर्थशास्त्र और लोक नीति में उनका अनुभव देश के सुधारों और “विकसित भारत” के लक्ष्य को मजबूती देगा।

Ashok Lahiri ने इस पद पर Suman Bery की जगह ली है, जो मई 2022 से इस भूमिका में थे। लाहिड़ी पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से भाजपा विधायक भी हैं और इससे पहले भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं।

उन्होंने World Bank, International Monetary Fund, Delhi School of Economics और Asian Development Bank जैसे संस्थानों में भी काम किया है।

इस बीच, वैज्ञानिक Gobardhan Das को भी नीति आयोग का सदस्य बनाए जाने की चर्चा है। वे IISER Bhopal के पूर्व निदेशक रह चुके हैं और Jawaharlal Nehru University में भी अध्यापन कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीति आयोग देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने और नीति निर्माण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in