निशांत कुमार ने सम्राट चौधरी को बताया ‘बड़ा भाई’

निशांत कुमार का नई बिहार सरकार को समर्थन
निशांत कुमार ने सम्राट चौधरी को बताया ‘बड़ा भाई’
Published on

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद निशांत कुमार ने खुलकर समर्थन जताया है। वह पहली बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और नेतृत्व को लेकर अपनी राय सामने रखी।

निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना “बड़ा भाई” बताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को भी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार को नई दिशा मिलेगी और वह खुद भी उनके साथ मिलकर काम करेंगे।

निशांत ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पिता नीतीश कुमार का पूरा समर्थन नई सरकार के साथ रहेगा।

उन्होंने संकेत दिया कि अब वह सक्रिय राजनीति में भूमिका निभाते हुए जनता के बीच जाएंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

निशांत का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज थीं। सूत्रों के अनुसार, सरकार गठन से पहले उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी विचार हुआ था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्य में नई सरकार का गठन हुआ है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in