बिना कविता-शायरी के 85 मिनट का भाषण पढ़ गईं निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले और बाद में संसद परिसर में खुशनुमा माहौल रहा जहां सत्ता और विपक्ष के सांसद एक-दूसरे से बातचीत करते हुए दिखाई दिये।
बिना कविता-शायरी के 85 मिनट का भाषण पढ़  गईं निर्मला सीतारमण
Published on

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने गृह राज्य तमिलनाडु की परंपरागत बुनाई का सम्मान करते हुए सुनहरे चेक और कॉफी ब्राउन रंग की किनारी वाली बैंगनी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीतारमण के लगभग 85 मिनट के बजट भाषण को ‘ऐतिहासिक और भविष्योन्मुखी’ बताया। भाषण की शुरुआत गुरु रविदास को श्रद्धांजलि देते हुए और माघ पूर्णिमा के उल्लेख के साथ हुई। हालांकि, वित्त मंत्री के इस बार के बजट भाषण में किसी तरह की कविता या तमिल कवि तिरुवल्लुवर और कन्नड संत बसवन्ना आदि का संदर्भ नहीं दिया गया जिनका उनके पहले के बजट भाषणों में उल्लेख रहा है। इस बार के भाषण में वित्त मंत्री का पूरा ध्यान निवेश, विकास पर रहा और चुनावी राज्यों का प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं हुआ।

भाषण के अंत में, केरल के कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया। उनका दावा था कि वित्त मंत्री ने उनके राज्य की अनदेखी की है, जहां अप्रैल में चुनाव होने वाले हैं। अपनी बात रखते हुए सीतारमण ने कहाा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने निर्णायक और सतत रूप से अनिश्चितता के बजाय कार्रवाई, बयानबाजी के बजाय सुधार और लोकलुभावनवाद के बजाय लोगों को चुना है।’’

इस दौरान निचले सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत सत्ता पक्ष के सदस्य हर कुछ मिनट में मेजें थपथपा रहे थे, वहीं विपक्षी सदस्य अप्रभावित दिखे। यह पहला बजट था जिसे वित्त मंत्रालय के नए कार्यालय 'कर्तव्य भवन' (पूर्व में नॉर्थ ब्लॉक) में तैयार किया गया था।

सांसदों ने दी बधाई

सदन की बैठक शुरू होने से पहले सांसद एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। भाजपा सांसद राजकुमार चाहर को अन्य सांसदों के साथ सेल्फी लेते देखा गया, जबकि द्रमुक नेता कनिमोई को गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से संक्षिप्त बातचीत करते हुए देखा गया। कार्यवाही शुरू होने से पहले कुछ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री शाह के आसपास खड़े थे और उनसे चर्चा कर रहे थे।

कई सदस्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) की सांसद सुप्रिया सुले के पास महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। सुप्रिया उनकी चचेरी बहन हैं।

Ravi Choudhary

प्रियंका गांधी वाद्रा, अखिलेश यादव, हिबी इडन, तारिक अनवर, एन के प्रेमचंद्रन और मीसा भारती सहित कई नेताओं को सुले से पास जाकर उनसे बात करते हुए देखा गया।

प्रधानमंत्री मोदी के सदन में प्रवेश करते समय सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए। उधर विपक्षी सदस्यों ने ‘जय संविधान’ के नारे लगाए। बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों ने निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

बिना कविता-शायरी के 85 मिनट का भाषण पढ़  गईं निर्मला सीतारमण
बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर बजट में कई घोषणाएं, तृणमूल-भाजपा आमने-सामने
Ravi Choudhary

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in