निपाह : अलीपुर जू में चमगादड़ों की RT-PCR जांच शुरू

जू में 2 दिन चली निपाह वायरस की जांच
निपाह : अलीपुर जू में चमगादड़ों की RT-PCR जांच शुरू
Published on

रिपोर्ट के बाद ही स्थिति होगी साफ

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में ऐतिहासिक अलीपुर जू में मौजूद चमगादड़ों में निपाह वायरस की आशंका को दूर करने के लिए वैज्ञानिक जांच शुरू की गई है। लोगों में फैले डर को कम करने के उद्देश्य से चमगादड़ों के ब्लड और स्वैब सैंपल इकट्ठा कर RT-PCR टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। इस अहम जांच को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) और ICMR की एक्सपर्ट टीम राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ मिलकर अंजाम दे रही है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट भी इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है। बता दें कि अलीपुर जू कोलकाता का एकमात्र ऐसा चिड़ियाघर है जहां चमगादड़ों का अलग बाड़ा मौजूद है, इसलिए यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

अलीपुर जू में 2 दिनों तक चली जांच

अलीपुर जू की डायरेक्टर तृप्ति साह ने बताया कि निपाह वायरस की आशंका को देखते हुए एक्सपर्ट टीम ने गुरुवार और शुक्रवार को 2 दिनों में चमगादड़ों के ब्लड और स्वैब सैंपल इकट्ठा किए। सैंपल कलेक्शन पूरा करने के बाद टीम शनिवार की सुबह जू से रवाना हो गई। हालांकि जू से पहले राज्य के अन्य इलाकों जैसे मध्यमग्राम, बारासात और बशीरहाट में भी चमगादड़ों की RT-PCR जांच की जा चुकी है।

दर्शकों की सुरक्षा का रखा गया पूरा ध्यान

सैंपल कलेक्शन का काम शनिवार की सुबह जल्दी पूरा कर लिया गया। इसके बाद सुबह 9 बजे चिड़ियाघर को आम दर्शकों के लिए खोल दिया गया। जू अथॉरिटी ने एहतियातन कई सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं, ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अलीपुर जू के चमगादड़ सुरक्षित हैं या नहीं, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in