मणिपुर में नौ उग्रवादी गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार को दी जानकारी
मणिपुर में नौ उग्रवादी गिरफ्तार
Published on

इंफाल : सुरक्षाबलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गुरुवार को बिष्णुपुर जिले के लीमापोकपम से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को टेंग्नौपाल जिले के गंगपीजांग गांव (बीपी-74) से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के तीन कैडर और प्रतिबंधित कंगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।

प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय काडर को गुरुवार को इंफाल पश्चिमी जिले के युमनाम हुइड्रोम इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उस पर घाटी के इलाकों में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। राज्य में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर तलाश अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है।पुलिस के अनुसार तलाश अभियान के दौरान शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के डंपी हिल वन क्षेत्र से तीन आग्नेयास्त्र, एक मोर्टार, एक रेडियो सेट और दो चार्जर बरामद किये गये। मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षाबल तलाश अभियान चला रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in