नागालैंड के नौ उद्योग संघों का 19 मई से ‘अनिश्चितकालीन व्यापार बंद ’ का आह्वान

सीएनसीसीआई ने पहले भी इसी मुद्दे पर 24 अप्रैल को राज्यव्यापी व्यापार बंद की घोषणा की थी
नागालैंड के नौ उद्योग संघों का 19 मई से ‘अनिश्चितकालीन व्यापार बंद ’ का आह्वान
Published on

दीमापुर : नागालैंड के 17 वाणिज्य और उद्योग संघों में से कम से कम नौ ने शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में प्रतिनिधित्व की उनकी मांग को पूरा करने में राज्य सरकार की ‘विफलता’ के विरोध में 19 मई से ‘अनिश्चितकालीन स्वैच्छिक व्यापार बंद’ का आह्वान किया है। इस निर्णय की घोषणा मंगलवार को नागालैंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सीएनसीसीआई) के अध्यक्ष डॉ. खेकुघा मुरु ने की। ये वाणिज्य एवं उद्योग संघ लंबे समय से अपने-अपने यूएलबी में मनोनीत सीट की मांग कर रहे हैं।

सीएनसीसीआई ने पहले भी इसी मुद्दे पर 24 अप्रैल को राज्यव्यापी व्यापार बंद की घोषणा की थी, लेकिन नागालैंड सरकार के साथ बातचीत के बाद इसे वापस ले लिया गया था। हालांकि, खेकुघा मुरु ने कहा कि बंद से आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘बंद सरकार विरोधी नहीं है। हम केवल अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह स्वैच्छिक होगा।’ खेकुघा मुरु ने कहा कि पिछले कई वर्षों में सरकार को कई ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in