नाइजीरिया: बाढ़ से डूबा शहर, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 151

स्थानीय आपात सेवाओं ने दी जानकारी
नाइजीरिया: बाढ़ से डूबा शहर, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 151
Published on

अबुजा : उत्तर-मध्य नाइजीरिया के एक कस्बे में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 151 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय आपात सेवाओं ने यह जानकारी दी।यह कस्बा मुख्य रूप से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए मशहूर है। नाइजर राज्य आपात एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औदु हुसैनी ने बताया कि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश की राजधानी अबुजा से 300 किलोमीटर पश्चिम में नाइजर के मोक्वा कस्बे में आई बाढ़ में 3,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

हुसैनी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह-सुबह हुई बारिश में तीन समुदायों के कम से कम 500 घर प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से पूरे कस्बे में पानी भर गया और घरों की छतें मुश्किल से दिखाई दे रही थीं तथा लोग कमर तक पानी में डूबे हुए थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in