राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर धु-धुकर जली चलती लग्जरी कार

चालक और यात्री ने कूदकर बचाई जान
Car Catches Fire on NH-16 in Howrah Bagnan: Driver and Passenger Escape Unhurt
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 (NH-16) पर शनिवार को एक भीषण हादसा टल गया। बागनान के लाइब्रेरी मोड़ के पास से गुजर रही एक चलती लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुएं का गुबार और ऊंची लपटें निकलने लगीं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

त्वरित सूझबूझ से बची दो जिंदगियां

कार कोलाघाट से कोलकाता के भवानीपुर की ओर जा रही थी। वाहन में चालक के साथ एक अन्य यात्री सवार था। चलती कार से धुआं उठते ही चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझा और तुरंत गाड़ी को किनारे रोक दिया। दोनों सवार समय रहते कार से बाहर कूद गए, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

यांत्रिक खराबी की आशंका, पुलिस जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि इंजन में किसी यांत्रिक खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आग लगने के सटीक कारणों का स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in