

सन्मार्ग संवाददाता
श्री विजयपुरम : अंडमान और निकोबार प्रशासन के स्कूल बालिकाओं के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, दक्षिण अंडमान के उप-शिक्षा कार्यालय ने हालही में मरीना पार्क रोड पर एक प्रेरणादायक रस्सी कूद प्रदर्शन का आयोजन किया। यह ऊर्जा से भरपूर आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य श्री विजय पुरम मुख्यालय क्षेत्र की बालिकाओं को सशक्त बनाना और खेल के माध्यम से उनकी क्षमता को उजागर करना था। रस्सी कूद कार्यक्रम को और खास बनाया विशेष आवश्यकताओं वाली बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने, जिसने साबित कर दिया कि क्षमताओं की कोई सीमा नहीं होती। इस अवसर पर सिंधु पिल्लई, आईपीएस, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की पुलिस महानिरीक्षक, ने बालिकाओं को खेल, पुस्तकें पढ़ने और पढ़ाई में रुचि लेने की प्रेरणा दी। पुलिस और शिक्षा विभाग निकट भविष्य में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं, जो उन्हें आवश्यक कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करेगा ताकि उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। विभिन्न स्कूलों की 850 से अधिक छात्राओं ने एक साथ अपनी अविश्वसनीय रस्सी कूद कौशल, टीम भावना और असीम उत्साह का प्रदर्शन किया। उनके सामूहिक प्रदर्शन और ऊर्जावान तालमेल ने इस आयोजन को प्रतिभा और एकता के उत्सव में बदल दिया। आयोजन की एक विशेष बात थी द्वीपों की तीन प्रसिद्ध महिला एथलीटों सुचित्रा रानी मंडल, अभा मंजुला और बिश्नोई का सम्मान, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को गौरव दिलाया। उनकी उपलब्धियों ने युवा बालिकाओं को बड़े सपने देखने और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा विभाग अंडमान और निकोबार संघ राज्य क्षेत्र में रस्सी कूद को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रहा है। रस्सी कूद की बहुपयोगिता और न्यूनतम बुनियादी ढांचे की आवश्यकता इसे मौसम की परिस्थितियों की परवाह किए बिना छात्रों के बीच शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने का आदर्श माध्यम बनाती है।