B.Tech की खाली सीटों के लिए नया पोर्टल लॉन्च

25 तारीख तक विकल्प चुन सकेंगे छात्र
B.Tech की खाली सीटों के लिए नया पोर्टल लॉन्च
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्सेस के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के पहले चरण के बाद अब एक नया डिसेंट्रलाइज्ड एडमिशन पोर्टल लॉन्च किया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए इस सेंट्रल पोर्टल का उद्देश्य B.Tech की बची हुई सीटों को भरना और छात्रों को एडमिशन के अधिक अवसर देना है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों प्रक्रियाओं की अलग-अलग समय-सीमा होने से साइंस के छात्र किसी भी मौके से वंचित नहीं रहेंगे और अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज या कोर्स का चयन कर सकेंगे।

नया सेंट्रल पोर्टल छात्रों को 25 तारीख तक विकल्प चुनने और योग्यता के आधार पर सीट पाने की सुविधा देता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार प्रत्येक कॉलेज में खाली सीटों की स्थिति देख सकते हैं। पहले इसके लिए अलग-अलग कॉलेजों की वेबसाइटों पर जाना पड़ता था, जिससे अब राहत मिलेगी। इस प्रक्रिया की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि योग्यता के आधार पर कई अलॉटमेंट का विकल्प मिलता है और सेंट्रलाइज्ड चरण की गलतियों को सुधारा जा सकता है। हालांकि, किसी भी एक विकल्प को स्वीकार करते ही बाकी सभी अलॉटमेंट स्वतः रद्द हो जाएंगे। इस व्यवस्था से कॉलेजों का अतिरिक्त खर्च भी घटेगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in