वडनगर में विकास की नई तस्वीर पर ग्राउंड रिपोर्ट ...पढ़े सन्मार्ग में जल्द

Special Coverage
वडनगर में विकास की नई तस्वीर पर ग्राउंड रिपोर्ट ...पढ़े सन्मार्ग में जल्द
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर में विरासत, विकास और सामाजिक समरसता का अनोखा संगम से संबंधित खबर जल्द प्रकाशित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में विकास की एक ऐसी तस्वीर उभर रही है, जहां विरासत को संजोते हुए आधुनिक सुविधाओं को आकार दिया जा रहा है। पुराने मंदिरों, मस्जिदों और दरगाहों के जीर्णोद्धार के साथ शहर के पारंपरिक स्वरूप को संरक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं वर्षों पुराने मकानों को उनके मूल डिजाइन के अनुरूप नया रूप दिया जा रहा है।

खास बात यह है कि मकानों के पुनर्निर्माण की योजना में 80 फीसदी खर्च सरकार वहन कर रही है, जबकि शेष 20 फीसदी राशि भवन मालिकों को बिना ब्याज के ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है। इससे स्थानीय लोगों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है और पुराने वडनगर को नया स्वरूप मिल रहा है।

करीब 41 हजार की आबादी वाले इस ऐतिहासिक कस्बे में मंदिर, मस्जिद, दरगाह और विभिन्न समुदायों की मौजूदगी के बीच विकास की यह तस्वीर वडनगर की बहुलतावादी सामाजिक संरचना को भी सामने रखती है। Sanmarg की Special Coverage में पढ़िये ....प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर में विरासत और विकास किस तरह साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in