कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की निगरानी समिति में बदलाव

नवान्न ने दो नए अधिकारी नियुक्त किए
Nabanna
Nabanna
Published on: 

कोलकाता: कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जांच और उन पर निगरानी रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित आंतरिक समिति में अहम बदलाव किए गए हैं। नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में समिति में नए प्रिसाइडिंग ऑफिसर की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

अधिसूचना के मुताबिक, अब राज्य वित्तीय निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर मौसमी चट्टराज चौधरी को समिति की प्रिसाइडिंग ऑफिसर बनाया गया है। उनके नेतृत्व में समिति कार्यस्थल पर होने वाली यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जांच करेगी और उन्हें सुलझाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। इसके साथ ही, वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव सौमि मित्रा को समिति के सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले साल घटित 'अभया कांड' के बाद समिति में यह बदलाव महिलाओं के लिए कार्यक्षेत्र को और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नवान्न प्रशासन का कहना है कि इस कदम से शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया और भी प्रभावी तथा भरोसेमंद बनेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News