धुलागड़ी आउट पोस्ट के नए भवन का उद्घाटन

New Dhulagori Outpost Inaugurated In Howrah Stolen Mobiles Returned
धूलागढ़ी आउट पोस्ट के नए भवन का उद्घाटन करते हावड़ा कमिश्नरेट के सीपी अखिलेश चतुर्वेदी, साथ हैं ज्वाइंट सीपी गौरव लाल
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: सांकराइल थाना अंतर्गत धुलागड़ी आउट पोस्ट के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन हावड़ा सिटी पुलिस के पुलिस आयुक्त (सीपी) अखिलेश चतुर्वेदी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (ज्वाइंट सीपी) गौरव लाल की गरिमामय मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसी) समेत हावड़ा सिटी पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नए भवन के शुरू होने से धुलागड़ी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त अधिक प्रभावी होगी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे स्थानीय निवासियों और वहां से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार होगा।

हावड़ा सिटी पुलिस ने पीड़ितों को लौटाए बरामद मोबाइल और रुपए

उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस की जन-कल्याणकारी पहल भी देखने को मिली। हावड़ा सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी या गुम हुए कई मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इसके अलावा वित्तीय धोखाधड़ी और चोरी के मामलों में बरामद की गई राशि भी पीड़ितों को वापस लौटाई गई।

अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करना हावड़ा सिटी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के तत्परतापूर्ण प्रयासों की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों से मिले सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in